whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175216 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बसपा के बदलाव यात्रा में उमड़े लोग, विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद

location_on गढ़वा access_time 22-Aug-24, 06:00 PM visibility 746
Share



बसपा के बदलाव यात्रा में उमड़े लोग, विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद
बहुजन समाज पार्टी के बदलाव यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



-इस बार बदलाव की बयार, बहुजन को मिलेगा प्रतिनिधित्व का मौका : अजय चौधरी -रामासाहू उवि के मैदान से गढ़वा शहर में निकला जुलूस -मां गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डा. अंबेडकर का लिया आशीर्वाद गढ़वा : : बहुजन समाज पार्टी द्वारा गुरूवार को गढ़वा जिला मुख्यालय से बदलाव यात्रा की शुरूआत की गई। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अजय चौधरी उर्फ अजय मेटल ने इसके साथ ही विधानसभा चुनाव का शेखनाद कर दिया है तथा इस क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती पेश की है। बदलाव यात्रा के तहत रामासाहू उच्च विद्यालय से लोग जुलूस की शक्ल में निकले। मां गढ़देवी मंदिर में पहुंचकर अजय चौधरी समेत अन्य नेताओं ने पूजा अर्चना की।
Advertisement
साथ ही रंका मोड़ स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद भी लिया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर बसपा के विधान सभा प्रभारी अजय चौधरी ने कहा कि गढ़वा विधानसभा की जनता परिवर्तन चाहती है। इस क्षेत्र को कभी भी बहुजन के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है। आसन्न विधानसभा चुनाव में बहुजन को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का जनता ने मन बना लिया है। अबकी बार परिवर्तन होकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ ने यह बता दिया है कि इस बार बहुजन समाज से ही विधायक बनने वाला है। यदि जनता मुझे मौका देती है तो विधानसभा क्षेत्र का आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा।
Advertisement
गढृवा के विकास का मास्टर प्लान बनकर तैयार है इसे धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचारमुक्त, भयमुक्त बनाने के प्रति आश्वस्त किया। सभी को अन्य बसपा नेताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, वीरेद्र साव, नथुनी राम, नंदा पासवान, उमाशंकर राम, विश्वनाथ चंद्रवंशी, कमलेश ठाकुर,मुंगालाल राम, वृजनाथ आर्य, शिवशंकर मेहता, बिनोद चौधरी जैनुल अंसारी, शिवशंकर राम समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play