भवनाथपुर : अरसली दक्षिणी के सिकियालेवा टोला निवासी राजा राम, पुत्र सरजु राम, की पंजाब में काम के दौरान करेंट की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। राजा राम हाल ही में काम की तलाश में पंजाब गए थे और वहां रोपड़ जिले के खेड़ा स्थित एक क्रेशर प्लांट में मजदूरी कर रहे थे। काम के दौरान अचानक करेंट लगने से उनकी जान चली गई।
बुधवार सुबह जब राजा राम का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। शोक की इस घड़ी में स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव, सुनील यादव, गोपाल यादव सहित अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। गांव में राजा राम की मौत से शोक की लहर है, और हर कोई इस हादसे से गमगीन है।