भवनाथपुर : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के मुद्दे पर बुधवार को आयोजित भारत बंद का भवनाथपुर में मिला-जुला असर देखा गया। बंद को समर्थन देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही खरौंधी मोड़ पहुंचकर सड़क को जाम कर दिया और बीच सड़क पर टेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
हालांकि, भारत बंद के बावजूद खरौंधी मोड़, मुख्य बाजार क्षेत्र, और कर्पूरी चौक के सभी दुकानें पूर्व की भांति खुली रहीं। भारत बंद के समर्थन में उतरे नेताओं ने केंद्र सरकार पर दलितों को आरक्षण के नाम पर बांटने का आरोप लगाया और कहा कि आरक्षण का वितरण पहले की तरह ही होना चाहिए।
Advertisement
नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण सुधार पर रोक लगाने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में बसपा के भावी प्रत्याशी पंकज चौबे, झामुमो जिला उपाध्यक्ष लल्लू राम, प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, आजसू के केंद्रीय सचिव जयराम पासवान, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, विजय राउत, नवलेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।