गढ़वा : परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। यात्रा मुख्य रूप से ग्राम मेराल के मकुना टोला, छवनवा टोला, ग्राम कुम्भी के सुकठवा टोला, चरका पत्थर टोला, और अबादगंज में की गई।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने अयूब मंसूरी की हत्या पर दुख व्यक्त किया और कहा कि मंसूरी, जो एक समाजसेवी थे, की निर्मम हत्या कर, रास्ते से हटा दिया गया क्योंकि वे लोगों की मदद करते थे। लोग जब जांच की मांग करने गए तब मंत्री ने डांट कर लोगों को भगा दिया। उन्होंने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में गुंडागर्दी, माफियागिरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि मंत्री और उनके बिचौलिए गढ़वा को लूटने में लगे हैं।
इस यात्रा के दौरान मेराल प्रखंड अंतर्गत ग्राम चिरौंजिया में वार्ड सदस्य नौशाद के घर के पास भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य दलों को छोड़कर हिंदू और मुस्लिम समाज के लगभग 200 लोगों ने माला पहनकर परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया।
इस यात्रा में नौशाद अली, संतोष ठाकुर, कासिम अंसारी, पिंटू चौधरी, महबूब अंसारी, समीर अंसारी, बब्लू ठाकुर, असगर अंसारी, मुख्तार अंसारी, बबलू महतो, डॉक्टर सोनू, एजाज अंसारी, गुलाम फरीद, सरिता देवी, तसरीन बीबी, बब्लु ठाकुर, कांति देवी, सलीम अंसारी, सतेंद्र चौधरी, बीरेंद्र चौधरी, रामकुमार मेहता, गुड्डू मेहता सहित कई लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में बाबूल सिंह, पूर्व मुखिया प्रदीप साव, शिवनाथ चौधरी, अवध सिंह, सुनील चंद्रवंशी, प्रद्युम्न सिंह, अल्मुद्दीन अंसारी, ख़ुर्शीद अंसारी, अहमद अंसारी, मुबारक अंसारी, यासिन अंसारी, यक़ीब अख़्तर, राम सागर महतो, रामदेव चौधरी, गोपाल महतो, हज़रा बीबी सहित हज़ारों की संख्या में ग्रामीण जनता भी उपस्थित रही।