whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173319 readers visited
Loading...

Advertisement

चिनियां में एआईएमआईएम का हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम, सहायक अध्यापकों के हक में आवाज उठाई

location_on गढ़वा access_time 21-Aug-24, 05:39 PM visibility 717
Share



चिनियां में एआईएमआईएम का हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम, सहायक अध्यापकों के हक में आवाज उठाई
पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल कराते डॉ एम एन खान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एआईएमआईएम के तत्वावधान में चिनिया प्रखंड के चिनिया बाजार और भारतीय स्टेट बैंक के पास हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधान सभा के प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि सहायक अध्यापकों का वेतनमान की मांग एक ज्वलंत मुद्दा है। बावजूद इसके यहां के स्थानीय विधायक सह प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। आज सहायक अध्यापक दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। सहायक अध्यापक कई बार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया।
Advertisement
लेकिन उन्हें लाठी और आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के शिक्षा मंत्री बैधनाथ राम की अध्यक्षता में सहायक अध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक हुई थी। लेकिन बैठक में शिक्षा मंत्री बैधनाथ राम के द्वारा सहायक अध्यापकों की मानदेय में सिर्फ दो हजार रुपए की बढ़ोतरी किए जाने की बात कही गई। जिसे सहायक अध्यापक संघ का प्रतिनिधि मंडल नहीं माने। वहीं बैठक बे नतीजा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व यह घोषणा की गई थी कि उनके कार्यकाल में तीन महीना के अंदर ही सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिया जाएगा। साथ ही उनकी हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
Advertisement
लेकिन अब झारखंड सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला है। बावजूद इसके अभी तक झारखंड सरकार के द्वारा सहायक अध्यापकों को वेतनमान नहीं दिया गया। जिसके कारण सहायक अध्यापक वेतनमान की मांग को लेकर लगातार करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वह सबसे पहले सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिलाने का कार्य करेंगे। ताकि सहायक अध्यापको के जीवन का स्तर बेहतर हो सके। इस अवसर पर पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधानसभा भावी प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, जिला संरक्षक अब्दुल शकूर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, सोशल मीडिया गढ़वा जिला प्रभारी मौलाना मजहर हुसैन, युवा के जिला अध्यक्ष मोजाहिम अंसारी, मेराल प्रखंड उपाध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, साबिर अंसारी, रहीमुद्दीन अंसारी, हसनैन मंसूरी, विनय सिंह खरवार, दशरथ सिंह खरवार, सुनील यादव, जितेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, गढ़वा प्रखंड मीडिया प्रभारी दाऊद इब्राहिम, जमीरउद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play