-अत्याधुनिक वेटिंग रूम, पूछताछ केंद्र समेत अन्य सुविधाओं का होगा विकास
- यात्रियों की सुविधा के विकास प्रति गंभीर दिख रहा रेलवे
- विगत दो वर्ष के दौरान गढ़वा शहर स्टेशन में किए गए हैं कई बदलाव
-सिंगल लाइन की जगह अब डबल लाइन व प्लेटफार्म का किया गया है निर्माण
गढ़वा : विगत दो वर्ष के दौरान गढ़वा शहर स्टेशन में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। सिंगल लाइन की जगह डबल लाइन व प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा चुका है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए ओवरब्रीज भी बनाए गए हैं। दोनों प्लेटफार्म पर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए हाल के दिनों में कई परिवर्तन किए जा रहे हैं।
Advertisement
जो आने वाले एक वर्ष के दौरान लोगों को देखने को मिलेगा। एक तरह से कहा जाए तो एक वर्ष मेंं गढ़वा शहर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो जाएगा।
वर्तमान में 23 करोड़ रूपये की लागत से दोनों प्लेटफार्म के विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है। स्टेशन पर अत्याधुनिक वेटिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पूछताछ केंद्र समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्लेटफार्म के चौडीकरण का कार्य शुुरू किया गया है। पुराने ढांचे को गिराकर नए ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। पहले की तुलना में प्लेटफार्म को आठ मीटर अधिक चौड़ा कर दिया गया है। ताकि यात्री सुविधाओं के विकास में परेशानी नहीं हुो तथा लोगों को रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधा मिल सके।
Advertisement
इस संबंध में गढ़वा शहर स्टेशन अधीक्षक आरके सिन्हा ने बताया कि रेलवे द्वारा गढ़वा शहर स्टेशन को माडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें यात्री सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। हमारा प्रयास है कि गढृ़वा शहर वासियों को अत्याधुनिक सुविधा मिले ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
-इन ट्रेनों का होता है गढवा शहर स्टेशन से आवागमन:
गढ़वा शहर स्टेशन से होकर एक दर्जन से अधिक ट्रेन गुजरती हैं। जिसमें मुख्य रूप से हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस, सिंगरौली पटना एक्सप्रेस, संभलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस, रांची सीपीयू एक्सप्रेस, गोमो चोपन सवारी गाड़ी, एनवीटी हटिया एक्सप्रेस ट्रेन गढ़वा शहर स्टेशन पर रूकती है।
Advertisement
साथ ही इस रूट से हाेकर गुजरने वाली ट्रेनों में संतरागाछी एक्सप्रेस, कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस, कोलकाता मद्रास एक्सप्रेस, हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस के नाम शामिल है।