गढ़वा : सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी /एसटी आरक्षण के वर्गीकरण के फैसले के विरोध में आहूत भारत बंद का असर गढ़वा जिले में भी देखने को मिला। एनएच 343 स्थित पचपड़वा स्टैंड में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा के जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता की अगुआई में बंद का समर्थन किया गया। इसके अलावा, आजाद समाज पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, झामुमो, और संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भी भारत बंद में सक्रिय भागीदारी निभाई।
भारत बंद के समर्थन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कड़ी निंदा की और इसे वापस लेने की मांग की। गढ़वा-अंबिकापुर रोड (एनएच 343) को सुबह से ही बंद कर दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
इस आंदोलन में सभा संचालक ओम प्रकाश चंद्रा, मुखिया रविन्द्र भुइयां, चंद्रेश्वर भारती, भगवान बैठा, दिलीप पासवान, बीरेंद्र राम, अनिल राम बीडीसी, रवींद्र राऊत, शिव कुमार राम, अरुण राम, ओम प्रकाश पाल, हरिओम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Advertisement
भारत बंद के चलते गढ़वा जिले के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।