मझिआंव : हेमंत सोरेन की सरकार के द्वारा युवाओं के हक एवं रोजगार की वादा खिलाफी की लड़ाई को लेकर नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र पासवान ने कहा कि भारतीय युवा मोर्चा के तत्वाधान में युवा आक्रोश रैली आगामी 23 अगस्त को रांची के मोहराबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित की गई है। कहा कि वर्तमान भ्रष्ट हेमंत सोरेन की सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता एवं अनुबंध कर्मी को स्थाईकरण करने का वादा किया था। लेकिन उसके वादे सभी खोखले निकले। इस युवा आक्रोश रैली रांची के मोराबादी मैदान में एक लाख भाजपा कार्यकर्ताओ का जुटान होना है।
Advertisement
उसे इस घृणित कार्य को लेकर गद्दी से उखाड़ फेंकने तथा अगले चुनाव में बुरी तरह परास्त करने का संकल्प लेना होगा।
वहीं मंडल अध्यक्ष पवन कुमार ने रांची के मोराबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली में नगर मंडल के सभी बूथों से कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में रांची चलने का आह्वान किया है। साथ ही सभी बूथ अध्यक्षों से प्रत्येक बुथ से 10 से 15 की संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया है।
बैठक में मंडल महामंत्री दीपक कुमार, सबेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह डॉ धनंजय सिंह, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र नाथ दुबे, वीरेंद्र प्रसाद, सच्चिदानंद सिंह, दिलीप सिंह, विनय पाठक, वीरेंद्र पाठक, अरविंद चौबे, शाहिद खान, शिवकुमार मेहता, बसंत पांडेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।