डंडई : प्रखंड निवासी पीयूष पटेल की पत्नी रंजू देवी उम्र 32 वर्ष की मौत इलाज के दौरान हो गई।
जानकारी के अनुसार रंजू देवी को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। मेराल में इलाज के दौरान चिकित्सक ने बताया कि रंजू को डेंगू हो गया है। जिससे उनका प्लेटलेट्स डाउन हो रहा है। जिसके बाद रंजू को इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रंजू अपने पीछे पुत्री जोया 11 वर्ष, पुत्र रोहित 08 वर्ष को छोड़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर के पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव ऊर्फ छोटे राजा ने परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। रंजू का अंतिम संस्कार दानरो नदी में किया गया।