बंशीधर नगर : जिला अंतर्गत श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के अहिर पुरवा गांव निवासी हीरा विश्वकर्मा की 15 वर्षीय पुत्री सविता कुमारी रविवार की शाम आग से झुलस गई। गंभीर स्थिति में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर में ढ़िबरी लेकर कोठी से गेहूं निकालने गई थी। इसी दौरान अचानक वह जलती हुई थी ढिबरी संपर्क में आ गई। ढिबरी से उसके बाल में आग लग गई देखते ही देखते आग के गिरफ्त में आ गई किसी तरह उसके परिजनों ने आग पर काबू पाया। आनन फानन में परिजनों ने अस्पताल लाया जहां इलाज चल रहा है।