गढ़वा : एआईएमआईएम के तत्वावधान में सोमवार को चिनियां प्रखंड के डोल बाजार में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पलामू प्रमंडल प्रभारी डा. एम एन खान उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक जनता के हक अधिकार को लूट कर बैठे हैं। विधायक यह भूल गए है कि जनता ने उन्हें विधायक बनाया है। वह जनता के सेवक है। हेमंत सोरेन सरकार माबलिंचिंग को लेकर कब कानून बनाएगी तथा मुसलमानों को उनका हक कब मिलेगा यह समक्ष से परे है। वर्तमान राज्य सरकार सिर्फ यहां के लोगों को ठगने का काम की है। वहीं यहां के विधायक सह मंत्री द्वारा विकास के नाम पर ढोल बजाया जा रहा है। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।
Advertisement
यहां ना तो अभी तक लोगों को पेयजल, बिजली व सड़क आदि की सुविधा मिल पाई है। एआइएमआइएम ही गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास कर सकता है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, जिला सचिव अशोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी मौलाना मजहर हुसैन, विनय सिंह खरवार, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, युवा नेता सुनील यादव, जितेंद्र यादव, मुन्ना कुमार, दाऊद इब्राहिम हसनैन मंसूरी आदि उपस्थित थे।