रमना : प्रखंड के गुरही नाला पर पुल की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले परेशान हैं। ज्ञात हो कि धावरा दामर टोला के लोग मुश्किल से इस नाला को पार कर पंचायत और प्रखंड तक पहुंचते है। इतना ही नहीं दोनों तरफ से गम्हरिया पंचायत के धवरवा दामर टोला के लोग आज भी पहुंच पथ से कोसो दूर है।
इस टोला के लोगों को 78 वर्ष पूर्व गुलामी से आजादी तो मिल गयी, लेकिन मौलिक अधिकारों से आज भी वंचित है, इस क्षेत्र के लोग आज भी सड़क व स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस क्षेत्र के लोगो को गर्मी बरसात और ठंडा के मौसम में सड़क के अभाव में घोर कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
आजादी के 78वें वर्ष को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चारों तरफ देश भक्ति जय जयकारों और गीतों से लोग झूम रहे थे। वहीं रमना प्रखंड अन्तर्गत गम्हरिया पंचायत के एक क्षेत्र ऐसा भी है जो बरसात के मौसम में टापू बन जाता है, लोग पंचायत और प्रखंड पहुंचने के लिए सुंदर बांध और गुरही नाला को पार करना पड़ता है।