बंशीधर नगर : प्रखर समाजवादी नेता सह बिहार सरकार के पूर्वमंत्री स्वर्गीय गिरिवर पांडेय के 12वी पुण्यतिथि के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय में अधौरा रोड पीडब्लूडी डाकबंगला के निकट स्थित स्वर्गीय पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
माल्यार्पण करने वालो में स्वर्गीय पांडेय के बड़े पुत्र संजय पांडेय, अभय कुमार पांडेय, दयानन्द पांडेय, आप नेता मंटू पांडेय, छोटेलाल मेहता, सुभाष राम, सुरेन्द्र पांडेय, तेतर भुइयाँ, दयानन्द विश्वकर्मा, राम पवन गुप्ता, सुरेन्द्र यादव छोटा, राज कुमार राम, कंचन तिवारी, समाज सेवी संगीता देवी, शम्भू पांडेय, राणा सिंह, गुलाब राम चन्द्रवंशी, सिधेश्वर तिवारी सहित अन्य के नाम शामिल है।
इस अवसर पर स्वर्गीय पांडेय के पुत्र सह राजद नेता अभय कुमार पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण यह पुण्यतिथि सादे समारोह के रूप में आयोजित किया गया है।
माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद राजद नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुबंश प्रसाद सिंह के निधन पर उपस्थित सदस्यों ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते हुए राजद नेता अभय कुमार पांडेय ने कहा कि रघुबंश प्रसाद सिंह के निधन से देश की राजनीति को अपूर्णीयक्षति हुई है। जिसकी भरपाई सम्भव नही है। वे अपने विचारधारा के प्रति ईमानदार थे।जमीन से जुड़े नेता थे। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया।