गढ़वा : झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले रविवार को मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर गढ़वा में स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर के आवास का घेराव किया। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए अपने नियमतीकरण की मांग के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आग्रह किया।
मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि हम पिछले एक माह से हड़ताल पर हैं, जिससे सरकार की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद हमारी आवाज सरकार तक नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मी पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं और मजदूरों को रोजगार दिलाने का काम भी कई वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक हमारी मांगें नहीं मानी गई हैं।
Advertisement
जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।