बंशीधर नगर : अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को जयवर्धन कुमार ने नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। जयवर्धन कुमार ने स्थानांतरित अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण से बकायदा प्रभार ग्रहण किया।
बताते चलें कि तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण का तबादला पलामू जिला के हुसैनाबाद में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर कर दिया गया है। प्रभार ग्रहण करने के बाद कर्मियों ने एसडीओ व निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी को उपहार देकर सम्मानित किया।
नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने कहा कि वर्तमान में प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वायरस से निपटा जाएगा। अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न ना हो इस पर विशेष नजर रहेगा।
विधि व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। अनुमंडल के विकास कार्यों को और गति प्रदान किया जाएगा। अनुमंडल के विकास में सबका सहयोग अपेक्षित है। अनुमंडल का कोई भी व्यक्ति कभी भी अपने कामों को लेकर सीधा हमसे मिल सकता है। लोग अपने कामों के लिए सीधा संपर्क करें।