गढ़वा : अग्रवाल परिवार ने समाज सेवा की अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए लगातार 48वें सप्ताह जरुरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया। यह आयोजन रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के बगल में किया गया, जिसमें लगभग 200 लोगों को प्रसाद रूपी भोजन प्रदान किया गया।
पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल परिवार हमेशा से ही जरुरतमंदों और दीनहीनों की सेवा करता रहा है, और यह सेवा अभियान इसी भावना का एक हिस्सा है। हर्ष अग्रवाल ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से उन्हें आंतरिक संतोष प्राप्त होता है, क्योंकि वे कम से कम कुछ जरुरतमंदों का पेट भरने में सक्षम होते हैं।
अग्रवाल परिवार विभिन्न अवसरों जैसे शादी की सालगिरह, जन्मदिन, पुण्यतिथि आदि के उपलक्ष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों का आयोजन करता है।
Advertisement
इस मौके पर आशुतोष अग्रवाल, विनय कश्यप, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, और तेजस्व अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।