whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172820 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

हत्या के आरोप में छह दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास, ₹20,000 जुर्माना

location_on गढ़वा access_time 17-Aug-24, 09:49 AM visibility 692
Share



हत्या के आरोप में छह दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास, ₹20,000 जुर्माना
मृतक विमल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह फ़ाइल फ़ोटो


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह की अदालत ने शुक्रवार को हत्या के मामले में दोषी पाए गए छह व्यक्तियों को आजीवन सश्रम कारावास और ₹20,000 प्रति व्यक्ति आर्थिक जुर्माने की सजा सुनाई। दोषियों में श्याम राज शर्मा उर्फ पंकज शर्मा, अनिल राम उर्फ दीपक, शकील अंसारी उर्फ शकील अहमद, उदय शेख उर्फ शेख मुस्लिम, मदन चंद्रवंशी, और आसिफ उर्फ पिंटू अंसारी के नाम शामिल हैं। मामला गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबना निवासी विकेश सिंह के बयान पर आधारित है, जिन्होंने गढ़वा थाना कांड संख्या 329/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना 22 जून 2022 की रात की है, जब मृतक विमल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित नहर चौक पर थे।
Advertisement
इसी दौरान अभियुक्तों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और गोलियां चलाईं, जिससे विमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर विकेश सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने विमल सिंह को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रिम्स रेफर किया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में, विमल सिंह ने होश में आने पर बताया कि श्याम राज शर्मा, अनिल पासवान, और अनिल राम ने उन पर गोलियां चलाईं थीं, जबकि अन्य अभियुक्तों ने मारपीट की। बाद में, डाल्टनगंज पहुंचने से पहले विमल सिंह की मृत्यु हो गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, गढ़वा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद, न्यायालय में अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया और कुल बारह साक्षियों के बयान कलमबद्ध किए गए।
Advertisement
साक्ष्यों के आधार पर, अदालत ने सभी अभियुक्तों को दोषी करार दिया और उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 120बी के तहत आजीवन सश्रम कारावास और ₹20,000 आर्थिक जुर्माने की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद, अदालत ने सभी दोषियों को सजा की एक प्रति निशुल्क प्रदान की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play