बंशीधर नगर :थाना क्षेत्र के हुलहूला खुर्द गांव निवासी सत्येंद्र मेहता की पुत्री बबीता कुमारी ने सोमवार की सुबह कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करते हुए स्थिति को खतरे से बाहर बताया। जानकारी के अनुसार बबीता की घर में रात में भाई से कुछ अनबन हुई थी इसी के कारण कीटनाशक खा ली थी।