गढ़वा : एम.के. पब्लिक स्कूल,दलेली गढ़वा द्वारा 200 फीट लंबा तिरंगा निकाला गया। तिरंगा यात्रा को मेराल थाना प्रभारी श्री विष्णु कांत जी द्वारा फीता काटकर आरंभ किया गया। तिरंगा यात्रा एम.के. पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री शंकर चंद्रवंशी द्वारा श्री विष्णुकांत (मेराल थाना प्रभारी) को सॉल एवं बुके भेंट कर शुरू किया गया।
तिरंगा यात्रा का अगवाई कमांडर वेदिका,नेहा सादिया,किरण के द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में 200 फीट लंबे तिरंगे सहित स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद,नेताजी सुभाष चंद्र बोस ,महात्मा गांधी एवं भारत माता,आर्मी ऑफिसर,रानी लक्ष्मीबाई के भेष में बने नन्हे बच्चों द्वारा झांकी प्रस्तुत किया गया। तिरंगे यात्रा को एम.के. पब्लिक स्कूल दलेली से पचपेड़ी तक के निकाला गया।
Advertisement
यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग सड़क पर झांकी एवं तिरंगे को देखने के लिए उमड़ पड़े। तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को निकाला गया। देश भक्ति के जोश एवं जुनून से ओत प्रोत बच्चों ने 200 फीट लंबा तिरंगा कांधे पर लिए विद्यालय से 4 किलोमीटर दूर लंबा सफर तय किया।
गढ़वा जिले के किसी भी निजी विद्यालय द्वारा निकाला गया यह सबसे लंबा तिरंगा रहा। यात्रा में विद्यालय के संस्थापक श्री शंकर चंद्रवंशी,अनुज कुमार,प्रिंसिपल संजय सरकार सर,अजीत सर, रोमा मैम, रिंकू मैम, सुजीत कुमार यादव,दानिश आलम,राजू मिश्रा, सर,अरुण सर,रेखा मैम,खुशी मैम, स्वेता मैम,अरुण सर,राजेश सर एवं बड़ी संख्या में अभीभावक मौजूद रहे।