भाजपाईयों ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन
गढ़वा : विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस को लेकर भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया एवं देश विभाजन के समय मरने लोगों के दो मिनट का मौन रखा गया।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन किया। कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश को बर्बाद करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के इशारे पर अपने स्वार्थ में देश में खूनी बंटवारा का खेल खेलने का काम किया। जब बंटवारा हुआ तो लाखों लोग मारे गए वृद्ध महिला बच्चे को निर्मम तरीके से मारा गया।
Advertisement
देश के विभाजन के दौरान महिलाओं के साथ बलात्कार कर मौत के घाट उतारा गया। उन्होंने कहा कि देश का जो विभाजन का काम कांग्रेस ने किया। विभाजन के समय किस तरह से देश के लोगों को प्रताड़ित किया गया। इसे देश के शिक्षा व्यवस्था में शामिल करना चाहिए। पूर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का विभाजनकारी नीति ने देश को बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस की नीति शुरू से विभाजनकारी रही है। देश को धर्म जाति के नाम पर बांटने का काम किया गया है। देश में विभाजन से लाखों लोग बेघर हो गए खुलेआम कत्लेआम किया गया। इस दौरान रघुराज पाण्डेय, बिनय चौबे आदि ने भी संबोधित किया।
मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, भाजपा महामंत्री विकास स्वदेशी, हरेन्द्र दुबे, संजय भगत, राजीव रंजन तिवारी, मुरली श्याम सोनी, बबलु पटवा, मधुलता देवी, उमेन्द्र यादव, ब्रजेश उपाध्याय, प्रमोद चौबे, गौरी शंकर बिंद, उमेश कश्यप, मनीष गुप्ता, उदय कुशवाहा, रितेश चौबे, नसरुद्दीन अंसारी, अविनाश पासवान, टिंकू गुप्ता, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, खुर्शीद आलम, मनोज जायसवाल, इंद्रमणि जायसवाल, अनीत तिवारी, आयुष दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।