whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175217 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनता के बीच रहकर जनता के लिए करता हूं राजनीति : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 14-Aug-24, 05:24 PM visibility 730
Share



जनता के बीच रहकर जनता के लिए करता हूं राजनीति : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने किया मेराल प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंवाद गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि मैं जनता के बीच रहकर जनता के लिए राजनीति करता हूं। मैं निजी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनसेवा के लिए राजनीति करता हूं। मंत्री श्री ठाकुर बुधवार को मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों में आयोजित संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में जो भी समस्याएं हैं वह किसी जनता की नहीं बल्कि मेरी अपनी समस्या है। जनता का सेवा एवं क्षेत्र का विकास करना ही मेरा कर्म व धर्म है। आज तक मैं झूठ एवं फरेब का सहारा लेकर राजनीति या कोई भी काम करना नहीं सीखा है।
Advertisement
पूरी इमानदारी के साथ कार्य करता हूं। आज उसी का परिणाम है कि सबसे पिछड़े जिले का उदाहरण बन चुका गढ़वा अब विकसित जिलों में शुमार है। उन्होंने कहा कि गढ़वा को और आगे ले जाने के लिए जनता का सहयोग एवं आशीर्वाद की जरूरत है। गढ़वा के लोग अगले विधानसभा चुनाव में सोच समझ कर मतदान करें और क्षेत्र का विकास व जनता का सेवा करने वाले को ही प्रतिनिधि चुनें। ताकि आने वाले समय में गढ़वा और बेहतर बन सके। बुधवार को मंत्री श्री ठाकुर ने मेराल प्रखंड में मेराल पश्चिमी पंचायत के मकुना टोला विद्यालय के समीप, बाजार टोला शेड में छःआना टोला तालाब के समीप, मेराल पूर्वी पंचायत के ईदगाह टोला में ईदगाह के समीप, चरका पत्थर मस्जिद के समीप, मुड़ल टोला शिव मंदिर के समीप, पुरबारा टोला में बड़का खलिहान के समीप तथा बस स्टैंड में अंबेडकर चौक के समीप आयोजित जनसंवाद में लोगों की समस्याएं सुनी।
Advertisement
इस दौरान मंत्री ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया। साथ ही शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान करने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ मंत्री को माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, अतहर अली, मजमुद्दीन अंसारी, राही, अनुज प्रसाद, प्रमोद महाजन, नाथुन राम, जगजीवन राम, विनोद चौधरी, रामसागर मेहता, अरविंद महतो, अशोक राम, मुन्ना राम, यासीन अंसारी, मनदीप सिंह, अली शेर अंसारी, चंदा देवी, सूर्य प्रकाश, राजेश बैठा, सहबाज अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play