धुरकी : थाना क्षेत्र अंतर्गत झुनका गांव निवासी 55 वर्षीय शिवशंकर यादव 11000 विद्युत करंट के आर्थिन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। वहीं हल जोत रहे दो बैल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिव शंकर अपने खेत में धान रोकने के लिए हल जोत रहा था, उसी दौरान 11000 के लगे अर्थिंग से पूरे खेत में करंट दौड़ गई। जिससे हल जोत रहे दो बैल की मौत हो गई। शिव शंकर को आनंद फानन में अनुमंडलीय अस्पताल नगर ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पशुपालन विभाग व अंचल अधिकारी से मुआवजे की मांग की है।