धुरकी : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें राम एकबाल सिंह को संरक्षक, अजय सिंह को अध्यक्ष, आदित्य सिंह को उपाध्यक्ष, रामू कुमार साह को सचिव बनाया गया। मौके पर नव चयनित अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव की तैयारी की जारी है। पार्टी द्वारा जो भी दायित्व मुझे सौंपा गया है, उसे बखूबी व ईमानदारी से निभाऊंगा।
मौके पर गढ़वा जिला अध्यक्ष सुरेश शाह, युवा नेता शिव पारस बियार, गढ़वा जिला प्रवक्ता विजय कुमार महतो, महामंत्री जयराम कुमार पासवान, महासचिव विकास कुमार पासवान, सचिव अभय कुमार पासवान, भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल कुमार गुप्ता, गढ़वा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।