whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173159 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मंत्री ने किया मेराल के विभिन्न गावों में जनसंवाद, शिव मंदिर का किया भूमि पूजन

location_on गढ़वा access_time 13-Aug-24, 06:58 PM visibility 719
Share



मंत्री ने किया मेराल के विभिन्न गावों में जनसंवाद, शिव मंदिर का किया भूमि पूजन
मंत्री का स्वागत करते लोग एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



जनता के लिए पूरी तरह समर्पित है हेमंत सरकार : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छतास मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मंगलवार को मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों में जनसंवाद आयोजित कर ग्रामीणों की समस्या सुनी। मौके पर ही मंत्री ने कई समस्याओं का निदान किया। शेष समस्याओ का यथाशीघ्र निदान करने की बात कही। इस दौरान करकोमा पंचायत के करकोमा नहर चौक एवं लखेया देवी धाम के समीप आयोजित जनसंवाद में मंत्री ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए। साथ ही खुटेलिया में मंत्री ने पूजा अर्चना कर शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार जनता के लिए पूरी तरह समर्पित है।
Advertisement
गढ़वा के जनता की हरेक समस्या उनकी अपनी समस्या है। सभी समस्याओं का निदान करना उनका कर्तव्य है। इसी सोच के साथ वे प्रतिदिन प्रत्येक गांव एवं टोला में घूम घूम कर लोगों से मिलकर उनकी समस्या को जान रहे हैं एवं उसका निदान कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि आज से साढ़े चार वर्ष पूर्व का गढ़वा एवं आज के गढ़वा में काफी अंतर हो चुका है। गढ़वा के चप्पे-चप्पे पर बदलाव साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में लोगों को कोई समस्या नहीं रह जाय इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। मंत्री ने कहा कि आप सबों का आशीर्वाद पुनः मिला तो गढ़वा पूरे झारखंड के लिए विकास का उदाहरण बनेगा। गढ़वा को देखने के लिए सिर्फ झारखंड ही नहीं पड़ोसी राज्यों से भी लोग आयेंगे।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रमुख दीपमाला, मेराल बीडीओ, सीओ, हीरालाल राम, रिंकु तिवारी, सोनू तिवारी, नसीम अंसारी, बिनोद राम, शरीफ अंसारी, शिवनाथ चौधरी, ज्ञानी चौधरी, शिव कुमार चौधरी, दशरथ प्रसाद, सूर्य प्रकाश, गौरी शंकर तिवारी, रौशन पाठक, जयराम तिवारी, खुदुश अंसारी, हेमंत सिंह, ज्ञान रंजन मिश्रा, विकास कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play