whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168937 readers visited
Loading...

Advertisement

झारखण्ड सरकार केन्द्रीय कर्मियों के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता और परिवहन भत्ता दिया जाए : सुशील कुमार

location_on गढ़वा access_time 13-Aug-24, 06:27 PM visibility 714
Share



झारखण्ड सरकार केन्द्रीय कर्मियों के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता और परिवहन भत्ता दिया जाए : सुशील कुमार
प्रखण्ड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकवृंद एवं कर्मचारी गण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में "कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रमकंडा, गढ़वा में आयोजित हुआ, जिसमें रमकंडा प्रखण्ड के शिक्षक/कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारोटेफ जिला अध्यक्ष सुशील कुमार और जिला प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार यादव थे। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों को संगठन की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा, "झारोटेफ संगठन ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ दिलाया है और अब संगठन की 11 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
Advertisement
" उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे इस संगठन के साथ तन, मन, धन से जुड़े रहें। जिला प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी चट्टानी एकता से चार्टर्ड ऑफ डिमांड्स में वर्णित मांगों को पूरा कराने में सहयोग करें। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रखंड स्तर पर संगठन की इकाई का गठन भी किया गया, जिसमें अशोक कुमार राम को प्रखंड अध्यक्ष और सौरभ कुमार को प्रखंड सचिव चुना गया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों से अपने घरों/विद्यालयों में एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विकास कुमार, शाह आलम, विजय पासवान, ब्रह्मदेव राम, रवींद्र कुमार, ब्रजेश पांडे, चंदन कुमार भारती, पंकज कुमार, अनिल यादव सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
Advertisement
कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक नारों के साथ किया गया, जिसमें सभी ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play