गढ़वा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आज भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में वार्ड संख्या 5, 17 सहित सभी वार्डों में तिरंगा का वितरण किया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्षों के माध्यम से तिरंगा वितरित किया गया और लोगों से आग्रह किया गया कि वे स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाएं और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
इस अवसर पर राज कुमार मधेशिया, अंजलि गुप्ता, विशाल गुप्ता, अर्पित गुप्ता, गोलू पाठक, सावन कुमार, आरोहित कुमार, और आकाश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर लोगों को तिरंगा वितरण किया और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर बल दिया।