whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21039820
Loading...


प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 13-Aug-24, 04:11 PM visibility 798
Share



प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक गढ़वा, एवं गिरफ्तार आरोपी अब्दुल खान उर्फ लेदू खान


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनसानी पंचायत के टोला भुईया भंवरिया के अकेलवा जंगल में एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में एक मानव कंकाल पड़ा हुआ है, जिसके पैर में मांस और चमड़ी के अवशेष बचे थे। कंकाल के पास एक नीली साड़ी और महिला चप्पल पाई गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान स्थानीय महिला मीरा देवी द्वारा कंकाल की पहचान की गई, जिसे उसने अपनी मां समित्री देवी (उम्र 42 वर्ष) के रूप में पहचाना। मीरा देवी ने बताया कि उसकी मां का पिछले 5-6 वर्षों से अब्दुल खान उर्फ लेदू खान (उम्र 55 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग था। दिनांक 5 अगस्त 2024 को समित्री देवी को आखिरी बार अब्दुल खान के साथ देखा गया था।
पुलिस ने सूचना के आधार पर भवनाथपुर थाना में कांड संख्या 130/2024, धारा 103(1)/238(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अब्दुल खान ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि करीब 5-6 वर्ष पूर्व कबाड़ी खरीदने-बेचने के क्रम में उसकी जान-पहचान समित्री देवी से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने बताया कि कुछ समय से समित्री देवी का संबंध गांव के ही कन्हाई सिंह के साथ हो गया था, जिससे वह नाराज था। 5 अगस्त को जब वह समित्री देवी के घर गया, तो उसने उसे कन्हाई सिंह के साथ देखा। शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान उसने समित्री देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को जंगल में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के घर से उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस की टीम द्वारा तेजी से कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा। छापामारी दल: 1. सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनु.पु. पदाधिकारी श्रीबंशीधर नगर 2. रतन कुमार सिंह, पु.नि. भवनाथपुर अंचल 3. पु.अ.नि. कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी भवनाथपुर थाना 4. पु.अ.नि. आदित्य नायक, थाना प्रभारी नगर उटॉरी थाना 5. पु.अ.नि. अनिमेश शांतिकारी, थाना प्रभारी खरौंधी थाना 6. पु.अ.नि. रजनी रंजन, प्रभारी हरिहरपुर ओ.पी. 7. पु.अ.नि. प्रदीप उरॉव, भवनाथपुर थाना 8. पु.अ.नि. नारायण प्रसाद, भवनाथपुर थाना 9. पु.अ.नि. निरंजन प्रसाद शर्मा, अनुसंधानकर्ता भवनाथपुर थाना 10. भवनाथपुर थाना सशस्त्र बल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play