whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173378 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनता दरबार में राशन, पेंशन, आवास समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान

location_on गढ़वा access_time 13-Aug-24, 02:14 PM visibility 729
Share



जनता दरबार में राशन, पेंशन, आवास समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान
फरियादियों की समस्या सुनते अधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, रविश राज सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, अबुआ आवास, भूमि सीमांकन, म्युटेशन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम सुमित्रा कुमारी सेवानिवृत्ति सहायक शिक्षिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहियार कलां रमना, गढ़वा द्वारा आवेदन समर्पित करते हुए बताया गया कि सेवानिवृत्त होने के पश्चात 01 वर्ष बीत जाने के बाद भी पेंशन चालू नहीं किया गया है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन प्रपत्र में आंशिक त्रुटि के निराकरण करने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा पेंशन प्रपत्र ए.जी. कार्यालय पेंशन सेल झारखंड को नहीं भेजा जा रहा है, जिसके कारण उनका पेंशन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। अतः उन्होंने अपने पेंशन प्रपत्र को ए.जी. कार्यालय पेंशन सेल झारखंड भेजने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मनोज कुमार परहिया, हरेंद्र पासवान, संतोष कुमार एवं वकील अंसारी द्वारा आवेदन समर्पित करते हुए बताया गया कि कोविड-19 वर्ष 2021 एवं 2022 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका अंतर्गत AVD के द्वारा किए गए कार्य के विरुद्ध राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
Advertisement
राशि के भुगतान के संबंध में संबंधित पदाधिकारी द्वारा टालमटोल किया जाता है। बकाया राशि के भुगतान नहीं होने के चलते आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अत: उन्होंने कृत कार्य के विरुद्ध राशि भुगतान कराने का अनुरोध किया है। भवनाथपुर प्रखंड के रोहिनिया ग्राम निवासी सुरेश प्रजापति ने आवेदन समर्पित करते हुए राशन कार्ड में नाम जोड़ने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वे एक गरीब परिवार से आते हैं, जिसमें 8 से 9 व्यक्ति शामिल है, परंतु राशन कार्ड में दो-तीन व्यक्ति का ही नाम जुड़ा हुआ है। राशन कार्ड में अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने संबंधित कार्रवाई के अंतर्गत ऑनलाइन किए हुए 4 वर्ष बीत गए हैं परंतु अभी तक नाम जोड़ने की कार्रवाई नहीं हुई है।
Advertisement
अतः उन्होंने राशन कार्ड में परिवार के छूटे हुए अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने का अनुरोध किया है। मंझिआंव प्रखंड के ग्राम सोनपुरवा निवासी लज़िना बीबी ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन के बाद भी कुछ दबंगों द्वारा बलपूर्वक मकान निर्माण कार्य रोकने के संबंध में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से अबुआ आवास योजना के तहत योजना का लाभ दिया गया है परंतु उनके ही गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उन्हें गृह निर्माण कार्य से रोका जा रहा है तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारी को आवेदन दिया है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। आवेदन समर्पित करते हुए उन्होंने उक्त दबंगो के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ताकि उनका सरकारी योजना से प्राप्त आवंटित अबुआ आवास का गृह निर्माण कार्य हो सके।
Advertisement
इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play