whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179282 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा महिला स्वर्णकार संघ द्वारा श्री कृष्ण गौशाला में गायों के बीच भूसा और पशु आहार का वितरण

location_on गढ़वा access_time 12-Aug-24, 06:41 PM visibility 692
Share



गढ़वा महिला स्वर्णकार संघ द्वारा श्री कृष्ण गौशाला में गायों के बीच भूसा और पशु आहार का वितरण
श्री कृष्ण गौशाला में महिला स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा महिला स्वर्णकार संघ की महिलाओं ने श्री कृष्ण गौशाला में गायों के बीच भूसा, घास, दरिय, और पशु आहार का वितरण किया। इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष सुमन सोनी ने गायों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गो दूध से विशिष्ट शक्ति, बल, और सात्विक बुद्धि प्राप्त होती है, जबकि गोबर और मूत्र खेतों में पोषक तत्व प्रदान करते हैं, और रोगाणु, विष नाशक और रक्त शोधक का काम करते हैं। संघ की सचिव संध्या सोनी ने बताया कि गायों को घास खाना बहुत पसंद है और उनका दूध हमारी हड्डियों के लिए लाभकारी होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि गायें खाद बनाकर पौधों की बेहतर वृद्धि में मदद करती हैं, इसलिए हमें गायों की देखभाल करनी चाहिए ताकि वे हमें निरंतर लाभ पहुंचाती रहें।
Advertisement
इस कार्यक्रम में संघ की अध्यक्ष सुमन सोनी, सचिव संध्या सोनी, कोषाध्यक्ष लीला सोनी, गुंजा सोनी, ममता सोनी, हेमलता सोनी, पूनम सोनी, सुशीला देवी, रिंकू सोनी, रनीता सोनी, साधना सोनी, रंजू सोनी, प्रीति सोनी, गुड़िया देवी, वृंदा देवी, रीना सोनी, माधवी सोनी, धर्मशिला सोनी, रिचा सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान संघ की महिलाओं ने गौशाला में गायों के प्रति अपनी सेवा और समर्पण दिखाते हुए उन्हें आहार प्रदान किया और उनकी देखभाल पर बल दिया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play