गढ़वा : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न की गई। एनटीसीपी अंतर्गत चल रहे गतिविधियों की प्रगति पर जिला नोडल पदाधिकारी डा० कौशल लाल सहगल के द्वारा विस्तार से बताया गया। एनटीसीपी टीम के सदस्यों के द्वारा दिनांक- 19.01.2024 को आयोजित पिछली बैठक के कार्यवाही में मिले निर्देर्शों के अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार जानकारी दी गयी। साथ ही इस वित्तिय वर्ष में किये जाने वाले गतिविधियों पर सिविल सर्जन गढवा डा० अशोक कुमार ने उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी।
उपायुक्त श्री जमुआर ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सीओटीपीए, 2003 के धारा 6बी के अनुपालन पर जोर देने का निर्देश दिया तथा प्रखण्ड स्तर तक इससे संबंधित कार्रवाई को करते हुए इसका मीडिया कवरेज कराने का निर्देश दिया।
Advertisement
उक्त मौके पर तम्बाकू परामर्शी निरज कुमार, एनटीसीपी साइकोलॉजिस्ट संजीव शरण तथा सोशल वर्कर शारदा कच्छप आदि मौजूद थें।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक शमरेश सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।