गढ़वा : कोरोना संक्रमण काल में सरकार द्वारा वाहन के परिचालन के संबंध में जारी किए गए दिशा निर्देश का अनुपालन गढ़वा जिला में वाहन मालिक एवं चालकों के द्वारा नहीं किया जा रहा है। वाहनों में ओवरलोडिंग के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं हो पा रहा है जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा तो है ही साथ ही ओवरलोडिंग के कारण दुर्घटना घटित होती है इसमें जानमाल की क्षति होती है। कुछ दिन पहले गरबान में वाहन दुर्घटना को ध्यान में रखकर उपयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार परिवहन विभाग के साथ पूरे जिला में ओवरलोडिंग कर चल रहे वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें पूरे जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत 138 दोपहिया, 90 तीन पहिया, चार पहिया वाहन, 3 बसों समेत , कुल 288 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
उक्त जानकारी मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलखो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।