whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172826 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

साढ़े चार वर्षों में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है गढ़वा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 12-Aug-24, 05:08 PM visibility 693
Share



साढ़े चार वर्षों में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है गढ़वा : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं उपस्थित जनता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने विभिन्न गांवों में जनसंवाद कर सुनी ग्रामीणों की समस्या, किया निदान गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा प्रखंड को विभिन्न गांवों में जनसंवाद आयोजित कर ग्रामीणों की समस्या सुनी। मंत्री ने मौके पर ही कई समस्याओं का निदान किया। जबकि शेष समस्याओं का निदान यथा शीघ्र करने की बात कही। इस दौरान मंत्री गढ़वा प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के बरवा टोला में शब्बीर आलम खां व हाजी रऊफ के घर के समीप, ग्राम पिपरा में मदरसा के समीप, बना मोड़ के समीप, लापो में बुधन खां के घर के समीप, ग्राम बाएं में शिव मंदिर के समीप, गांगी खुर्द बर पेड़ के समीप, गांगी कला में देवी धाम के समीप, गरनाहा में कविता देवी के घर के समीप आयोजित जन संवाद में ग्रामीणों से मिले।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद से पहली बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है आजादी के बाद से अब तक गढ़वा के इतिहास में जो विकास कार्य नहीं हो सका था वह अब हो रहा है। काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद पिछले साढ़े चार वर्षों में गढ़वा ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता ने पूर्व में किसी को 17 साल, किसी को 10 साल मौका दिया। लेकिन सभी ने अपने-अपने तरीके से सिर्फ धोखा ही दिया। लोग सिर्फ चुनाव के समय आते थे और जैसे-तैसे चुनाव जीत कर गायब हो जाते थे। इन्हीं लोगों की देन है कि गढ़वा की स्थिति काफी बदतर बनी हुई थी। मंत्री ने कहा कि आप सभी ने वर्ष 2019 में मुझे आशीर्वाद देकर अपना सेवक चुना।
Advertisement
उसके बाद से लगातार दिन-रात एक करके मैं गढ़वा के विकास में लगा हुआ हूं। तब आज गढ़वा के कोने-कोने में विकास की किरण दिखाई पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि कौन जनता का हितैसी है और कौन जनता के साथ धोखेबाजी करता है। आने वाले समय में सभी लोग सोच विचार कर विकास करने वाले व्यक्ति को अपना बहुमूल्य वोट दें एवं हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनकर अपना एवं राज्य का भला करने का मार्ग प्रशस्त करें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, हुसैन अली, संजय कांस्यकार, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, अंसार खां, राजेंद्र पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play