whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173978 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जंगल में मिला महिला का कंकाल, हत्या की आशंका; बेटी ने लगाया आरोप

location_on भवनाथपुर access_time 11-Aug-24, 06:53 PM visibility 661
Share



जंगल में मिला महिला का कंकाल, हत्या की आशंका; बेटी ने लगाया आरोप
फ़ाइल फ़ोटो : थाना प्रभारी कृष्ण कुमार


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसानी पंचायत के भुइयां भंवरिया टोला स्थित अकेलवा दामर जंगल में एक महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की पहचान सकेंद्र भुइयां की 40 वर्षीय पत्नी सुमीत्री देवी के रूप में की गई, जो पिछले सात दिनों से लापता थी। सुमीत्री देवी की बेटी मीरा देवी ने अपनी मां की साड़ी और पैर की गोदना से उसकी पहचान की। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करने के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम कुछ बच्चे जंगल में खुखड़ी खोजने गए थे, जहां झाड़ियों से बदबू उठने पर उन्होंने ग्रामीणों को सूचित किया।
Advertisement
रविवार की सुबह ग्रामीणों ने उस स्थान पर पहुंच कर एक महिला का क्षत-विक्षत कंकाल देखा और तुरंत पंचायत के मुखिया पति राजेश्वर पासवान और भवनाथपुर पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला की 5 अगस्त की रात में गला घोंटकर हत्या की गई होगी, और शव जंगल में फेंक दिया गया होगा। लंबे समय तक शव जंगल में पड़े रहने के कारण जंगली जानवरों या कुत्तों ने उसे नोंचकर खा लिया होगा। मृतका की बेटी मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के राजापहाड़ी स्थित विशुनपुर के निवासी लेदू खां और उसकी मां के बीच अच्छे संबंध थे, जिसके चलते लेदू खां का उसके घर आना-जाना था। मीरा देवी के अनुसार, 5 अगस्त की शाम लेदू खां उसकी मां को शराब पिलाने के लिए घर से दूर स्थित संतु राम के घर ले गया था।
Advertisement
देर रात तक जब उसकी मां घर नहीं लौटी, तो काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मीरा ने आरोप लगाया कि लेदू खां ने ही उसकी मां को जंगल में ले जाकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play