whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21032201
Loading...


उपायुक्त शेखर जमुआर ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की

location_on गढ़वा access_time 11-Aug-24, 06:11 PM visibility 426
Share



उपायुक्त शेखर जमुआर ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की
समीक्षा करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के सफल क्रियान्वयन के लिए आज रंका अनुमंडल कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फार्म प्राप्त कर उनकी ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि 21-50 वर्ष की सभी माताओं और बहनों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके। उपायुक्त ने किसी भी तकनीकी समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर संबंधित पदाधिकारी से संपर्क स्थापित करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा, उपायुक्त जमुआर ने रंका अनुमंडल में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने रंका प्रखंड कार्यालय के सभागार में सभी डीलरों के साथ बैठक कर राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चावल दिवस के उपलक्ष्य में हर माह की 15-16 और 25-26 तारीख को अनिवार्य रूप से खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया। डाकिया योजना के तहत आदिम जनजाति परिवारों को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, डीलर, सीएसपी मैनेजर, और जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#4
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#5
आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play