गढ़वा : रविवार को नरगिर आश्रम गढ़देवी मुहल्ला गढ़वा में धर्म रक्षा वाहिनी की बैठक सम्पन हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार दीपक के द्वारा किया गया।
इस बैठक में श्री कृष्ण गोशाला में स्वार्थी तत्त्वों द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण करने एवं जय राम तिवारी द्वारा तोल काटा घर पर अवैध कब्जा करने पर चिंता व्यक्त की गई तथा स्थानीय गोशाला समिति को तत्काल भंग करने एवं श्री कृष्ण गोशाला सचिव परेश तिवारी को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की एसडीओ गढ़वा से मांग की गई। साथ ही जल्द ही गोशाला के सदस्यों एवम धर्म रक्षा वाहनी के सदस्यों की संयुक्त बैठक करने पर सहमति बनी। साथ ही आज की बैठक में धर्म रक्षा वाहिनी के नई टीम की घोषणा की गई।
जिसमें अध्यक्ष रमेश कुमार दीपक, सचिव संतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, संग़ठन मंत्री मंतोष, व्यवस्था प्रमुख शंकर मालाकार, उपाध्यक्ष राकेश केशरी, अभय तिवारी, बिनोद प्रसाद,अंकेक्षक राजीव कुमार केशरी, मीडिया प्रमुख शुभम कुमार, एवं कार्यकरणी की अन्य सदस्यों का चयन अगली बैठक में की जाएगी। साथ ही धर्म रक्षा वाहिनी - 2 के संजोयक धर्मनाथ झा उर्फ टूना पंडित को बनाया गया।