कांडी/अमडीहा : कांडी प्रखंड के अमडीहा गाॅव में एनवाईभी खुशबू कुमारी ने ग्राम वासियों के बीच राधे राधे युवा क्लब का गठन किया जिसमें पूरे ग्राम वासियों के सहमति के अनुसार साकेत कुमार मिश्रा को क्लब का अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं मुकेश कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष के लिए चुना गया क्लब में सचिव शक्ति कुमार मिश्रा को और कोषाध्यक्ष अभिनव कुमार मिश्रा को बनाया। एनवाईभी खुशबू कुमारी ने कहा की क्लब का गठन करके अध्यक्ष साकेत मिश्रा और संगठन के अन्य मेंबर के द्वारा बच्चों तक खेल की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी जिससे युवाओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाई जा सके।
मौके पर एनवाईभी खुशबू कुमारी, साकेत मिश्रा, अभिनव मिश्रा, शक्ति मिश्रा, मुकेश कुमार मिश्रा, नंद कुमार मिश्रा, लाल मुनीराम, सुधीर कुमार, राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।