भवनाथपुर : अरसली दक्षिणी पंचायत के चौरासी गांव के चालक जमरुद्दीन अंसारी 45 वर्षीय की छत्तीसगढ़ में महानदी में ट्रक गिरने से मौत हो गई। जिसकी मट्टी अरसली दक्षणि के चौरासी के कब्रिस्तान में किया गया।
घटना छतीसगढ़ के राजपुर व पस्ता के बीच स्थित महान नदी पुल को पार करने के दौरान रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी। ट्रक लेकर हिंडालको माइंस सामरी से बाक्साइट लोड कर बलरामपुर होते रेनुकूट हिन्डाल्को लेकर जा रहे थे। हादसे में ट्रक के नीचे दब जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बारे में परिजनों ने बताया कि इसकी सूचना राजपुर पुलिस के द्वारा हमलोग को दी। परिजनों ने बताया कि जमरुद्दीन के 3 बच्चे थे जो अनाथ हो गये।
एक वर्ष पूर्व उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।