विश्रामपुर (पलामू) : 25 दिन पूर्व कमाने गये रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव निवासी 55 वर्षीय रामस्वरूप दास का शव रविवार को गांव पहुंचा। शव को पहुंचते ही गांव व परिवार में चित्कार मच गई। साथ हीं पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार रामस्वरूप दास मुंबई 25 दिन पूर्व घघुवा गांव निवासी मजदूर सप्लायर राम नरेश चौधरी के साथ कमाने गया था। जहां जाने के कुछ दिन बाद हीं वह बीमार हो गया। साथ गए लोगों ने उसे मुंबई स्थित भीमराव अंबेडकर शताब्दी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया। जहां 9 सितंबर को अस्पताल में ही इलाजरत मौत हो गई। रविवार की दोपहर शव गांव पहुंचा। परिजनों ने बताया कि कोविड-19 से संबंधी किसी प्रकार की शिकायत नहीं, जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव प्राप्त हुई है।
वहीं शारीरिक दूरियों का ख्याल करते हुए दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।