whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21036351
Loading...


गढ़वा की फिजा में छाया रहा सुंदरकांड मानस पाठ का दिव्य और अलौकिक प्रकाश

location_on गढ़वा access_time 07-Aug-24, 09:59 PM visibility 685
Share



गढ़वा की फिजा में छाया रहा सुंदरकांड मानस पाठ का दिव्य और अलौकिक प्रकाश
मानस पाठ करते विद्वतजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आध्यात्मिक शक्ति ही किसी भी श्रेष्ठ कार्य का आधार माना जाता है। प्राणियों में आध्यात्मिक गुणों के प्रसार को ही कलियुग के दुष्कर्मों से निजात का सशक्त माध्यम माना गया है लेकिन कलियुग इस प्रभावकारी कार्य को पूरा करने में बड़ा रोड़ा उत्पन्न करता है। इस बाधा को दूर कर जन-जन में अध्यात्म का न सिर्फ बीजारोपण करने बल्कि उसके जरिए रामराज्य की स्थापना को साकार करने का महान कार्य गढ़वा में स्थापित सुंदरकांड मानस मंडली कर रही है। इसके तहत प्रत्येक मंगलवार को मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सनातनी भाई बंधुओं के घरों में अनवरत संगीतमय सुंदर का वाचन किया जाता है। हिंदू वांग्मय के अनुसार सुंदरकाण्ड का पाठ जहां होता है।
वहां आध्यात्मिक शक्तियां सक्रिय हो जाती है और वहां सभी तरह की दुष्ट प्रवृतियों और नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है। बताया जाता है कि सुंदरकांड की गूंज से पूर्व जन्म में और पूर्वजों द्वारा हुई भूल और चूक की नाकारात्मता भी वर्तमान में पॉजिटिव ऊर्जा का रूप धारण कर लेती है और जीवन की सभी तरह की बाधाओं को दूर कर देती है चाहे वह जीव हो या भगवान। गढ़वा की मानस मंडली ने 30 जुलाई को श्री अयोध्या धाम में श्री रामल्ला जी के सम्मुख 500 वां और 6 अगस्त को गढ़वा के श्री रामल्ला जी के सम्मुख 501 वां सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस सुंदर, सौम्य और भव्य आयोजन में चार चांद तब लग गया जब इंद्रदेव भी सुंदरकांड के संगीत की धुन से थिरक उठे। मुख्य मानस व्यास अरुण दुबे की जिह्वा पर मां सरस्वती का साक्षात वास दृष्टिगोचर हो रहा था।
उनके एक-एक शब्द से मानो ईश्वर का साक्षात्कार हो रहा था। सुंदरकांड पाठ की गहराई में पूर्णतः डूबे वहां उपस्थित सभी लोग भक्ति में ऐसा सराबोर हुए की उन्हें पाठ सम्पन्न होने का भी भान नहीं हो सका। पाठ के प्रारंभ और समापन के मौके पर भगवान की आरती की गई। प्रसाद और महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य मानस व्यास अरुण दुबे, मानस मंडली संयोजक द्वारिका नाथ पांडेय, अशोक पटवा, ब्रजेश पांडेय, आत्मा पांडेय, अमरेंद्र मिश्र, श्रवण शुक्ल, बनारसी पांडेय, रासबिहारी तिवारी, सुबोध सोनी, शेखर सिन्हा, अरविंद तिवारी, रमन केशरी, हर्ष अग्रवाल, मुकेश पांडेय, अशोक सिंह, रघुपत सिंह, मार्कंडेय तिवारी, चंद्रशेखर दुबे सहित डालटनगंज से कई मानस विभूतिगण और महिला मंडली की सदस्या उपस्थित थीं।
वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह, मनोज केशरी, सचिव धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय गोंड उर्फ डबल जी, कार्यालय मंत्री धनंजय ठाकुर, किशोर सिंह, राजीव रंजन अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, मनोज कुमार, अमित पाठक, राजन कुमार, शंकर माली सहित कई सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#2
भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

#3
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

#4
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

#5
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM


Latest News

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play