▪️ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा मेराल प्रखंड में
गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा निरंतर 82 दिनों से जारी है। इसी क्रम में आज परिवर्तन यात्रा मेराल प्रखंड में आयोजित की गई। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लोग अब हताश, निराश और लाचार हो चुके हैं। उन्हें आभास हो गया है कि अब उनकी सत्ता जाने वाली है और जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों में केवल लूटपाट ही हुई है। उन्होंने कहा, "इनलोगों ने दुकान खोल रखी है जहाँ हर चीज़ 30,000 रुपये के हिसाब से बेची जा रही है। गरीब, दलित, और शोषित परिवारों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
Advertisement
झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार हर मोर्चे पर फेल है।"
उन्होंने झामुमो की सरकार पर बेरोजगारी भत्ता, नौकरी और आवास देने के वादे न पूरा करने का आरोप लगाया। उलटे हर प्रखंड में दलाली और घूसखोरी चरम पर बढ़ गई है। श्री सिंह ने जल मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम रोड बनवाने का है, जिससे साफ जाहिर होता है कि जहां ज्यादा कमीशन मिलेगा, उस काम को प्राथमिकता दी जाएगी।
पूर्व मंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता झामुमो को सबक सिखाएगी। आज की परिवर्तन यात्रा मुख्यरूप से पंचायत हासनदाग के हासनदाग, हड़कुड़ी, रेजो, लखेयाँ, और दुनूखाड़ में की गई।
यात्रा में मुख्यरूप से उपस्थित थे अवध किशोर सिंह, शिवनाथ चौधरी, रामलखन यादव, सुनील चंद्रवंशी, संजय चौधरी, लक्ष्मण ठाकुर, अमीरीका चौधरी, देवमुनी बैठा सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता।