गढ़वा : हरियाणा के एनसीओई रोहतक में 8 से 11 अगस्त तक सब जूनियर बॉक्सिंग एशियाई चैंपियनशिप का ट्रायल होना सुनिश्चित है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गढ़वा जिले का उभरता हुआ बॉक्सर ऋषि बाबू 30 से 33 केजी भार वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूरे झारखंड से सब जूनियर वर्ग में केवल ऋषि बाबू का चयन हुआ है, जो गढ़वा जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं।
ऋषि बाबू के इस चयन पर बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडे, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, सचिव सह प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नितिन तिवारी, सह सचिव पुनीत जायसवाल, महती उग्रसैंडी खेलकूद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश कुमार पाल, अनिता दत्त, अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रतीक कुमार, लक्ष्मी कुमारी, अमीषा कुमारी, आराध्या कुमारी, अनन्या कुमारी, गौतम तिवारी, पवन किशोर, सौरभ कुमार आदि ने ऋषि बाबू को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
Advertisement
ऋषि बाबू का यह चयन गढ़वा जिले और झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है और सभी को उम्मीद है कि वह इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।