भवनाथपुर : भवनाथपुर के केतार दासीपूर गांव में आपसी विवाद के चलते एक महिला ने कुंआ में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुंआ से बाहर निकाला गया और तुरंत भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को गढ़वा रेफर कर दिया।
घायल महिला सरमिला देवी, पति आशीष गुप्ता, को कमर और माथे में गंभीर चोटें आई हैं। सरमिला के ससुर, सुगा साह, ने बताया कि उनकी बहू 15 दिनों से अपने मायके गई थी। मुख्यमंत्री मइया समान योजना के पेंशन फॉर्म भरने के लिए आशीष ने सरमिला को दासीपूर स्थित घर बुलाया था।
Advertisement
आधार कार्ड की खोजबीन के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिससे गुस्से में सरमिला देवी ने घर के बगल के कुंआ में कूद गई। गनीमत थी कि उसके गोद से बच्चे को पहले ही छीन लिया गया था, वरना इस घटना में दोनों की जान जा सकती थी।
इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और सभी ने मिलकर महिला को बचाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।