whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173553 readers visited
Loading...

Advertisement

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई प्रभारी प्रधानाध्यापिका

location_on गढ़वा access_time 07-Aug-24, 02:35 PM visibility 673
Share



भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई प्रभारी प्रधानाध्यापिका
प्रभारी प्रधानाध्यापिका विधानी बाखला


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय, पलामू ने एक ट्रैप कांड में बड़ी कार्रवाई की है। रा०कृत +2 उच्च विद्यालय, कांडी के प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती विधानी बाखला को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वादी, जो कि वर्ष 2019 से वोकेशनल टीचर के रूप में एक एनजीओ कार्यरत माध्यम से कार्यरत हैं, ने आवेदन दिया था कि प्रधानाध्यापिका उनसे हर वर्ष 20,000 रुपये घूस के तौर पर मांगती हैं। उनका मासिक मानदेय भी केवल 20,000 रुपये है। घूस नहीं देने पर उन्हें नौकरी से हटाने और उनकी मासिक उपस्थिति पर हस्ताक्षर नहीं करने की धमकी दी जाती थी। वादी के आवेदन के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू में प्रतिनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मामले का विधिवत सत्यापन किया गया।
Advertisement
सत्यापन में मामले को सत्य पाते हुए भ्र०नि०ब्यूरो, पलामू थाना काण्ड सं0-07/2024, दिनांक-06.08.2024, धारा-7 (a) पी.सी. (एमेंडमेंट) एक्ट. 2018 के तहत मामला पंजीकृत किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के धावादल ने दण्डाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में विधानी बाखला को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। श्रीमती विधानी बाखला, उम्र लगभग 37 वर्ष, पति अमृत करकेट्टा, ग्राम-बैरिया, पो० थाना- रमकण्डा जिला-गढ़वा वर्तमान में प्रभारी प्रधानाध्यापिका रा०कृत+2 उच्च विद्यालय, कांडी गढ़वा के रूप में कार्यरत थीं। जबकि परिवार बिहार के रोहतास के डिहरी में रहता है। पति बिहार के नवादा में पुलिस सेवा में तैनात हैं। कांडी से प्रभारी प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम पलामू लाई है।
Advertisement
मेडिकल जांच के बाद प्रभारी प्रिंसिपल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। घूस लेने के आरोपी प्रिंसिपल पिछले 14 वर्षों से कांडी हाई स्कूल में तैनात थीं। एसीबी के एसपी सादिक रिजवी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। इस गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और भी सख्त करने का संदेश दिया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play