कांडी : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कांडी के सभागार में मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के तत्वावधान में ग्राम शिक्षा कार्यक्रम के तहत तीन वर्ष से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों का शारीरिक जांच के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए दिव्यांग बच्चों का शारीरिक जांच कर रजिस्ट्रेशन किया गया। जबकि पूर्व में लगी शिविर में सात बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। जिन्हें प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, 20सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर सहित अन्य उपकरण का वितरण किया।
इस कार्यक्रम से पूर्व प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय, 20 सूत्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, बीपीओ वीरेंद्र प्रसाद, बाल विकास परियोजना प्रवेक्षिका संध्या देवी, डॉ दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Advertisement
मौके पर प्रखंड साधन सेवी जयप्रकाश लाल, सीआर मनोहर चौबे, अरुण कुमार सोनी, प्रभु राम, प्रदीप कुमार यादव, शिक्षक सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।