whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169897 readers visited
Loading...

Advertisement

नगर उंटारी में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम, डॉ नरेंद्र कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष

location_on गढ़वा access_time 06-Aug-24, 09:52 PM visibility 684
Share



नगर उंटारी में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम, डॉ नरेंद्र कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष
नगर उंटारी में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण एवं कर्मचारी गण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



हम सभी शिक्षकों एवम् कर्मचारियों को NMOPS/झारोटेफ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए कि इतने अल्प अवधि में पुरानी पेंशन एवम् अन्य हितकारी कार्यों को पूरा कराया है : सुशील कुमार गढ़वा : झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवम् अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड से लेकर ज़िला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन की अगली कड़ी में आज झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के सक्रिय सदस्य - सह-व्याख्यता डॉ0 नरेन्द्र कुमार पासवान की अगुवाई में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी के प्रशाल में रिमझिम बारिश के बीच प्रखण्ड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
Advertisement
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में झारोटेफ संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस संगठन ने ही बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ लाखों कर्मचारियो को दिलाया है और उम्मीद है कि वर्णित सभी ग्यारह मांगे भी वर्तमान सरकार से पूरी कराएगी। बशर्ते कि आप सभी कर्मचारी इस संगठन के साथ तन मन धन से रहें। साथ ही कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (OPS) प्राप्त हुआ है। परन्तु, अब हमें इसे बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोगों को अपनी चट्टानी एकता बनाए रखनी होगी।
Advertisement
एनएमओपीएस/झारोटेफ की सदस्यता ग्रहण अभियान में तीव्रता लानी होगी। प्रांतीय निर्देश पर वर्णित अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड एवम् जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आन्दोलन किया जा रहा है। ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार है: (1) एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना। (2) राज्य कर्मियों के सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष कराना। (3) अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना। (4) चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना। (5) केन्द्रीय कर्मियो के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना। (6) तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना।
Advertisement
(7) सेवा नियमवलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना। (8) राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना। (9) समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना। (10) चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना। (11) संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवम् निजीकरण को रोकना। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी के व्याख्यता एवम् झारोटेफ के सक्रिय सदस्य डॉ0 नरेंद्र कुमार पासवान ने आगामी 11अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में और 01सितम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आशातीत संख्या के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का एवम् अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने हेतु आह्वाहन किया।
Advertisement
राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी के प्राचार्य वीरेन्द्र पांडेय ने उपस्थित समस्त शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से अपील किया कि बिना झारोटेफ की सक्रियता के हम सभी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करा सकते। इसलिए हम लोगों को तन मन धन के साथ झारोटेफ का साथ देना होगा। महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय शिक्षिका ममता लता ने अपनी महिला साथियों से अनुरोध कि हम सभी महिलाएं झारोटेफ के साथ रहें और प्रत्येक कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता अधिकाधिक प्रदर्शित करें। साथ ही साथ यह भी कहा कि समय कम है। हमें सभी कर्मचारी के साथ सम्पर्क करना होगा और उन्हें मोटिवेट करना होगा। वरीय शिक्षक अमरेन्द्र दास ने NMOPS/झारोटेफ संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने हमें पुरानी पेंशन रूपी बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया है।
Advertisement
हमसब इस संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम सभी अपनी चट्टानी एकता से सभी ग्यारहों मांगों को पूरा कराएंगे।झारोटेफ सभी संघों का महासंघ है। हम सभी इस संगठन के साथ पूरे तन मन धन से साथ हैं। हम शिक्षकों को कम से कम शिक्षकों के मुद्दो पर एकजुट तो रहना ही चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड कार्यकारणी कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखण्ड अध्यक्ष के रुप में डॉ0 नरेन्द्र कुमार पासवान, प्रखण्ड सचिव के पद पर अमित कुमार, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष के पद पर वीरेन्द्र पाण्डे, प्रखण्ड उपाध्यक्ष के पद पर अमर जायसवाल एवम् अनुराग गिरि, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा के पद पर कुमारी ममता लता एवम् सचिव के पद पर जया कुमारी का निर्वाचन किया गया।
Advertisement
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने सभी उपस्थित शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से पुरानी पेंशन के नाम पर एक एक पौधा अपने घरों/विद्यालयों में रोपण करने का अपील किया और संगठनात्मक नारों के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। झारोटेफ प्रखण्ड इकाई नगर उंटारी के इस कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉo राधाकृष्ण पाण्डे, विजय कुमार, डॉo अभिषेक कुमार पाठक, दिलीप कुमार पाठक, सुनील प्रसाद, दीपक कुमार चौबे, स्वतंत्र यादव, मोo होमदुल्लाह, मोo सुहैल, अनुज कुमार शुक्ला, अन्नजय प्रसाद, प्रवेश टोप्पो, संतोष कुमार, बली प्रसाद, प्रकाश गौरव, घनश्याम यादव, जितेंद्र प्रताप देव, रमेश कुमार यादव, कुमारी ममता लता, जया कुमारी, आशुतोष कुमार नीरज, विनोद प्रसाद यादव, अजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, ललन कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play