कांडी : मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना नहीं मुख्यमंत्री मंईयां अपमान योजना झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। उक्त बात की जानकारी भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रामलला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा केवल चुनावी जुमला है, झारखंड सरकार लगातार केवल कुर्सी बचाने के जुगाड में भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रही है। युवाओं को पांच लाख नौकरी देने के नाम पर ठगने का काम किया, किसानों को कृषि ऋण माफी के नाम पर ठगने का काम किया, पारा शिक्षक, अनुबंध कर्मी, मनरेगा कर्मी, आंगन बड़ी सहायिका, सेविका, जल सहिया, स्वस्थ सहिया, पंजायत स्वयं सेवक आदि को ठगने का काम किया है। अब चुनाव नजदीक आया है तो ऐन मौके पर झारखंड सरकार महिलाओं को ठगने का काम कर रही है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के नाम पर 1 हजार रुपया महीना का प्रलोभन देकर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन प्रत्येक पंचायत में सैकड़ों महिला अपना घर का काम काज, खेती बारी छोड़कर चार दिनों से पंचायत भवन का चक्कर काट रही हैं, लेकिन सरवर डाउन कह के बैरन लौटा दिया जा रहा है। कुछ ऐसी महिला हैं जो धान रोपनी के समय में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को चलते हैं लेकिन उन महिलाओं के लिए यह योजना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। जिससे महिलाओं में सरकार के प्रति काफी आक्रोश व्यापत है। महिलाएं अपमानित महसूस कर रही हैं। जिन मुसीबत से गढ़वा जिला सहित कांडी प्रखंड की महिला गुजर रही हैं इसका जवाब सरकार को समय आने पर देगीं।