गढ़वा भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन का जन्मोत्सव 14 सितम्बर से लेकर 20 सितम्बर तक सेवा सत्ता के रूप में मनाया जाएगा। उक्त निर्णय आज गढ़वा जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गढ़वा जिले के सभी मंडलों में सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाने का का निर्णय लिया गया, जिसमें हर दिन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वर्चुअल बेबीनार, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण, मास्क सेनेटाइजर का वितरण, रक्तदान शिविर, गौशाला में साफ- सफाई, महाआरती का आयोजन सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सेवा सप्ताह कार्यक्रम का जिला संयोजक रीतेश चौबे को, कार्यक्रम प्रभारी राजीव रंजन तिवारी को एवं सह प्रभारी बबलू पटवा को बनाया गया है। जबकि कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के सभी मंडलों में भी प्रभारी बनाया गया है। निरंजन सिन्हा भण्डरीया, ठाकुर प्रसाद महतो बड़गड़, उत्तम पाण्डेय रमकंडा, मुरारी यादव रंका दक्षिणी, प्रेमचंद प्रसाद डण्डा, अविनाश पासवान गोवावल, रामशीष तिवारी गढ़वा नगर मंडल, हरेंद्र दूबे गढ़वा ग्रामीण, संजय भगत मेराल दक्षिणी, कुँदन चंद्रवंशी रामसकल कोरवा जितेन्द्र दिक्षीत बिशुनपुरा, विकास स्वदेशी नगर ऊँटारी शहरी, मुकेश चौबे ग्रामीण, लक्ष्मण राम धुरकी, रामचंद्र केशरी सगमा, बसंत यादव खरौंधी, प्रदीप चौबे भवनाथपुर, सूर्यदेव सिंह हरिहरपुर, हेमंत पाठक केतार, रामलला दूबे काण्डी, सुरेंद्र यादव बरडीहा, रविन्द्र पासवान मझीआँव ग्रामीण एवं प्रेमानंद त्रिपाठी मझीआँव शहरी बनाया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अनुसुचीत जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, जिला महामंत्री संतोष दूबे, विकास स्वदेशी, राजीव तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, रीतेश चौबे आदि उपस्थित थे।