भवनाथपुर : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) द्वारा स्थानीय पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता ने की। सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने जेबीकेएसएस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद साह ने कहा कि आज जेबीकेएसएस की लहर पूरे झारखंड में फैल चुकी है। रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर राज्य के युवाओं का रुझान जेबीकेएसएस की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो के नेतृत्व में पार्टी झारखंड की कुल 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य की खनिज संपदा का उपयोग कर बेरोजगारी को दूर करने का प्रयास करेगी।
Advertisement
सम्मान समारोह में जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, हरिशंकर, अजय यादव, पंकज कुमार, महासचिव विकास कुमार, सचिव पंकज यादव, अभय कुमार पासवान, विजय महतो, शिवपारस बियार, सोनू कुमार, बाबी गुप्ता, मिश्री सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।