गढ़वा : सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को उठाया। श्री राम ने कहा कि वह माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ध्यान निम्नलिखित मांगों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं:
1. रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12453/12454) का नगर उंटारी (बंशीधर नगर) स्टेशन पर ठहराव।
2. कोविड-19 के दौरान बंद की गई बरवाडीह-चोपन-चुनार पैसेंजर ट्रेन (53351/53352) का परिचालन पुनः प्रारंभ करना।
3. वंदे भारत ट्रेन को टाटानगर, मुरी, रांची, लोहरदगा, डालटनगंज, गढ़वा रोड एवं जपला होते हुए वाराणसी तक चलाना।
4. पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस (23347/23348) एवं शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11447/11448) का मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव।
Advertisement
5. पलामू एक्सप्रेस (13347/13348) का रजहरा स्टेशन पर ठहराव।
6. गरीब रथ (12877/12878) का मोहम्मदगंज पर ठहराव।
7. रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12453/12454) को सप्ताह में तीन दिन की बजाय चार दिन चलाना।
8. रांची-नई दिल्ली गरीब रथ (12877/12878) को सप्ताह में तीन दिन की बजाय छह दिन चलाना।
9. रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (18311/18611) को गोरखपुर तक विस्तार करना।
10. रांची से वाया डालटनगंज होकर गोरखपुर तक एक नई ट्रेन चलाना, जो कोरोना काल में चली थी और अब बंद कर दी गई है। इसे पुनः चालू करना क्योंकि डालटनगंज से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक है।
माननीय सांसद ने कहा कि वह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इन मांगों को पूरा करने की अपील करते हैं, ताकि यात्रियों की रेलवे यात्रा सुगम हो सके।