whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169891 readers visited
Loading...

Advertisement

भाजयुमो भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

location_on गढ़वा access_time 06-Aug-24, 04:35 PM visibility 678
Share



भाजयुमो भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
बैठक में शामिल भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में भवनाथपुर (टाउनशिप) में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही शामिल हुए। बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इसमें 10 अगस्त को रांची में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में भाजयुमो जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति, और मंडल अध्यक्षों के शामिल होने की योजना बनाई गई। 11-12 अगस्त को मंडल स्तर पर और 13 अगस्त को विधानसभा स्तर पर श्री बंशीधर नगर में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत घरों पर तिरंगा लगाने का निर्णय हुआ।
Advertisement
16 अगस्त से दीवाल लेखन का अभियान चलाया जाएगा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर हर मंडल में 20 अगस्त तक बैठक की जाएगी। 23 अगस्त को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में हजारों युवाओं के साथ शामिल होने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि युवा विरोधी भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक से लेकर सभी अनुबंधकर्मी को झामुमो ने धोखा दिया है और झारखंड की जनता झामुमो सरकार में त्राहिमाम कर रही है। शाही ने कहा कि झामुमो सरकार में गुंडाराज और माफियाराज चरम पर है, और युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता के नाम पर केवल धोखा मिला है।
Advertisement
बैठक करते भाजपाई भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में युवाओं को सिर्फ धोखा मिला है। युवा पलायन और बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट झामुमो सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए युवाओं ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग झूठ और साजिश का सहारा लेकर सत्ता हासिल करते हैं, लेकिन अब युवा इनके झांसे में नहीं आएंगे। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह, अलख निरंजन, रविन्द्र सोनी, मनोज सिंह, राहुल मेहता, शैलेश चौबे, धनंजय यादव, निरंजन पाठक, राहुल सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play